उत्तरकाशी में बादल फटने से 17 लोगों की मौत के बाद चारों तरफ तबाही का मंजर, बर्बादी के बाद ऐसा दिख रहा ये इलाका

उत्तराखंड के उत्तरकाशी के मोरी तहसील में बादल फटने से भारी तबाही के बाद राज्य सरकार की आपदा टीमें बड़े स्तर पर राहत और बचाव के काम में जुटी हुई हैं।

बादल फटने के बाद मोरी तहसील से जो तस्वीरें सामने आईं वो दिल दहला देने वाली हैं। आसमान से बरसी आफत में दर्जों मकान तबाह हो गई हैं। इलाके की सड़के बर्बाद हो गई हैं। इस बीच बड़े स्तर पर राहत और बचाव का काम जारी है।

मोरी तहसील में बादल फटने से तबाही के बाद इलाके में जारी राहत और बचाव कार्य की सरकार सीधे निगरानी कर रही है। वित्त सचिव अमित नेगी, महानिरीक्षक (आईजी) संजय गुंज्याल, और उत्तरकाशी के डीएम आशीष चौहान ने क्षेत्र में बादल फटने के बाद अरकोट में स्थिति का जायजा लिया।

घायलों को आराकोट अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। इसके साथ ही दून अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड को अलर्ट पर रखा गया है। ताकि घायलों को अचानक अस्पताल में ले जाने पर कोई परेशानी न हो।

बादल फटने के बाद इलाके में चारों तरफ मलबा ही मलबा नजर आ रहा है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मलबे में अभी भी कुछ लोग दबे हुए हैं। ऐसे में जिन इलाकों में मलबा है वहां पर रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

इलाके में कुछ जगहों तक पहुंने में राहत और बचाव टीम को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि सड़के तबाह हो गई हैं। ऐसे में राहत और बचाव के काम में हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.