उत्तरकाशी के जंगलों में लगी आग से मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उत्तरकाशी वन प्रभाग से लेकर यमुना वन प्रभाग तक जंगल जल रहे हैं।
आग से अब तक वन संपदा को लाखों का नुकसान हुआ है। आग पर काबू पाना वन विभाग के लिए चुनौती बन गया है। बीते दो हफ्ते से उत्तरकाशी के जंगल अलग-अलग जगहों पर जल रहे हैं। आग की वजह से आवासीय बस्तियों पर खतरा मंडराने लगा है। गुरुवार को धनारी के डूंगाल गांव, दिलसौड़ ते जंगलों लगी आग से लाखों की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। वहीं, शुक्रवार को ज्ञानजा गांव के आसपास के जंगलों में आग लग गई। बड़कोट क्षेत्र के उपराड़ी समेत कन्सेरु गांव के जंगलों में आग लगी है। यहां वन विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।
ज्यादातर गर्मियों में उत्तराखंड के जंगलों में आग का तांडव देखने को मिलता है। लेकिन इस बार ठंड की दस्तक के बाद भी आग का तांडव देखने को मिल रहा है। गर्मी के दिनों में पहाड़ी इलाकों का सूखे पत्तों और घासफूस में आग लग जाती है, जिससे देखते ही देखते बड़े जंगल भी खाक हो जाते हैं। वर्ष 2019 में उत्तराखंड के विभिन्न जंगलों में लगी आग से प्रदेश के दो हजार हेक्टेयर से ज्यादा जंगल खाक हो गए थे।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.