उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद सामने आई दिल दहला देने वाली तस्वीरें, चारों तरफ बिखरी दिखी लाशें!

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में राहत और बचाव के काम में लगे हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद मौके से हादसे की भयावह तस्वीरें सामने आई हैं।

हेलीकॉप्टर में सवार पायलट, को-पायलट और एक अन्य व्यक्ति की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। हैलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद मौके की तस्वीर सामने आई है। मौके पर चारों तरफ हेलीकॉप्टर का मलब बिखरा हुआ है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू ऑपरेश में जुटी हुई हैं।

कुछ तस्वीरें हम आपको नहीं दिखा सकते हैं। हादसे के बाद इलाके में कई जगहों पर शवों के टुकड़े पड़े हुए हैं। राहत सामग्री लेकर हेलीकॉप्टर उत्तरकाशी जिले के मोरी तहसील से मोल्डी जा रहा था, इसी दौरान क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर में पायलट राजपाल, सह-पायलट कपल लाल और एक स्थानीय व्यक्ति रमेश सांवर सवारा थे, जिनकी मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि सेब की पेटियों को सड़क तक पहुंचाने वाली ट्रॉली की तार में उलझ कर हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। जमीन पर गिरते ही हेलीकॉप्टर में भीषण आग लग गई।

हादेस पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में लगे हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से मृतात्माओं की शांति और उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।” इसके साथ ही सरकार ने हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए मृतकों के परिजनों के लिए 15-15 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान भी किया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.