उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पहली तस्वीर आई सामने, दिल दहला देने वाला दिखा मंजर

उत्तराखंड के उत्तरकाशी के मोरी तहसील से एक और बुरी खबर आई है। रविवार को बादल पटने के बाद अब यहां पर राहत सामग्री ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है।

हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पहली तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में हेलीकॉप्टर से दूर पहाड़ियों से धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं राहत और बचाव के काम लगे सुरक्षाकर्मी भी तस्वीर में नजर आ रहे हैं।

खबरों के मुताबिक, ये हेलीकॉप्टर उत्तरकाशी जिले के मोरी तहसील से मोल्डी जा रहा था, इसी दौरान क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर में तीन लोग सवार थे। पायलट राजपाल, सह-पायलट कपल लाल और एक स्थानीय व्यक्ति रमेश सांवर हेलीकॉप्टर में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि सेब की पेटियों को सड़क तक पहुंचाने वाली ट्रॉली की तार में उलझ कर हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। जमीन पर गिरते ही हेलीकॉप्टर में भीषण आग लग गई।

खबरों के मुताबिक, इस हादसे में हेलीकॉप्टर के पायलट, को-पायलट और एक अन्य शख्स की मौत हो गई है। हादसे के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर है। बता दें कि रविवार को उत्तरकाशी के मोरी तहसील में बादल फट गया था। बादल फटने से 17 लोगों की जान चली गई थी। अभी तक इलाके में 20 लोग लापता है। वहीं दर्जनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार से ही इस इलाके में बड़े स्तर पर राहत और बचाव का काम जारी है। राहत और बचाव के काम में तीन हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.