उत्तराखंड: देवभूमि की कोरोना वॉरियर जिसे सीएम ने फर्ज निभाने के लिए किया ‘सैल्यूट’

कोरोना के खिलाफ इस जंग में अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को बचाने की सबसे ज्यादा कोशिश कोरोना वॉरियर्स कर रहे हैं।

पीएम मोदी से लेकर प्रदेश के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत अलग-अलग मौके पर कोरोना की इस लड़ाई के असली हीरो की हौसला अफजाई कर चुके हैं। कई वॉरियर्स तो ऐसे हैं जो खुद के परिवार से भी पहले देश की सोच रहे हैं और बड़ी कुर्बानी दे रहे हैं। उन्हीं में से एक कोरोना योद्धा हैं हल्द्वानी की रुचि दत्ता। रुचि उत्तराखंड पुलिस में कॉन्सटेबल हैं। उनके पिता कैंसर से लड़ रहे हैं। उनका इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा है। लेकिन वो इस मुश्किल घड़ी में पिता के साथ नहीं है। इन दिनों वो लगातार 12 से 14 घंटे तक की ड्यूटी कर रही हैं।

हल्द्वानी में तैनात रुचि को पिता की याद सताती है। उनकी फिक्र है। लेकिव वो आज कोरोना संकट में परिवार से ज्यादा ड्यूटी का फर्ज निभाना जरूरी है। वो परिवार से पहले अपने फर्ज को अहमियत दे रही हैं। उन्हें जब परिवार की याद आती है तो वो फोन या वीडियो कॉल के जरिए घरवालों से बात कर लेती हैं। लॉकडाउन खत्म होने पर सबसे पहले उनका दिल्ली जाकर पिता से मिलने का इरादा है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी रुचि की तारीफ की है, उन्होंने ट्वीट किया, ‘’रुचि के पिता कैंसर की बीमारी से लड़ रहे हैं। उनका इलाज चल रहा है, लेकिन रुचि पिता से पहले अपने फर्ज निभा रही हैं। हमारे हाथ में कुछ नहीं लेकिन हम उनके धैर्य को की तारीफ की है।‘’

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.