टिहरी गढ़वाल: नाग टिब्बा की खूबसूरती पर कौन लगा रहा ‘ग्रहण’?

टिहरी गढ़वाल के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल नाग टिब्बा की खूबसूरती देख-रेख के अभाव में कम होती जा रही है।

विकास समिति और वन विभाग के बीच आपसी तालमेल की कमी की वजह से उस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यहां पर बड़ी तादाद में बाहर से पर्यटक और ट्रैकर आते हैं, लेकिन उनका कोई लेखा-जोखा नहीं है। यहां पर पर्यटक मनमाने ढंग से पहुंचते हैं। जिसकी वजह से पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा है।  इस पर्यटक स्थल में घूमने के लिए कोई फीस भी नहीं लिया जाता, जिससे राजस्व का भी नुकसान हो रहा है।

दस हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित ये जगह फेमस टूरिस्ट स्पॉट में से एक है। यहां पर साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। जगह-जगह कूड़े का आबार लगा रहता है। सीएम त्रिवेंद्र रावत पिछले साल जब यहां आए तो उन्होंने इसे पर्यटक हब के रूप में विकसित करने की बात कही थी, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई भी कोशिश नहीं की गई है। बता दें कि ये जगह इतनी ऊंचाई पर है कि यहां से मसूरी और देहरादून साफ दिखाई देता है। ठंड में ज्यादातर वक्त यहां बर्फ जमी रहती है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.