उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड का एहसास करा दिया है। देवभूमि के कई जिलों में तापमान माइनस में भी पहुंचने लगा है।
हाल ही में उत्तरकाशी में सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई है। एक ओर जहां इस बर्फबारी से सैलानियों के चेहरे खिल उठे हैं, वहीं दूसरी ओर कई लोगों को इस बर्फबारी से कई घरों की बिजली गुल होने का डर भी सता रहा है। मौसम के मिजाज में बदलाव को लेकर प्रशासन भी अलर्ट पर है। प्रशासन द्वारा ऐसे इलाकों में पर्याप्त मात्रा में शीतकाल का खाद्यान्न पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं जहां इस तरह की मुसीबतों की संभावना है।
आपको बता दें, जिन जगहों पर बर्फबारी हो रही है वो गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के अलावा दयारा बुग्याल, हरकीदून घाटी है। इसके अलावा गंगा घाटी के हर्षिल, सुक्की, मुखवा, धराली, यमुना घाटी में खरसाली, जानकीचट्टी, पुरोला ब्लाक के सरबडियार और मोरी ब्लॉक के सांकरी आदि गांवों के निकट की पहाड़ियों पर भी सोमवार सुबह से बर्फबारी हो रही है।
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…
This website uses cookies.