कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए देश का करीब-करीब हर नागरिक अपने-अपने स्तर पर कोशिश कर रहा है। इसी कड़ी में अल्मोड़ा से समाजसेवी पूरन सिंह रौतेला भी हैं।
वो पिछले करीब एक महीने से गांव-गांव जाकर लोगों को मास्क बांट रहे हैं और उन्हें मास्क पहनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। पूरन सिंह समाज के उस तबके के लोगों को मास्क वितरित कर रहे हैं। जो मास्क खरीदने में असमर्थ हैं। मास्क देने के साथ ही वो लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने भी अपील कर रहे हैं।
मास्क को कई बार इस्तेमाल किया जा सके इसलिए पूरन सिंह कपड़ा खरीद कर मास्क तैयार करा रहे हैं। वो हर दिन करीब 50 लोगों को मास्क बांटते हैं। अब तक वो दो हजार से ज्यादा लोगों को मास्क बांट चुके हैं। इसके साथ ही पूरन सिंह जिला प्रशासन द्वारा जरूतमंदों को खाना देने के मकसद से बनाई गई संस्था रोटी बैंक में भी अपने स्तर पर सहयोग कर रहे हैं। आपको बता दें कि रोटी बैंक का मकसद है कि इस महामारी के दौर में कोई भी भूखा नहीं सोए।
अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.