फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड की सियासत से सबसे बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सरकार में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने अपना इस्तीफा दे दिया है
हरक सिंह रावत ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया है। उनके मुताबिक राज्य सरकार कोटद्वार में( स्वीकृत करने को लेकर) मेडिकल कॉलेज को लटका रही है, ऐसे में वे अब काम नहीं कर सकते हैं. हरक ने ये इस्तीफा भी कैबिनेट बैठक के दौरान दिया है।
लंबे समय से हरक सिंह रावत कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज की मांग कर रहे थे। उन्होंने कई बार सरकार के सामने ये मुद्दा उठाया था। लेकिन क्योंकि उनकी इस मांग को पूरी नहीं किया गया, ऐसे में उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला लिया। इस्तीफे के बाद उन्होंने कहा कि मुझे भिखारी सा बना दिया है।
हरक सिंह के अलावा देहरादून के रायपुर विधानसभा सीट से विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भी बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि अगले साल उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे समय में दोनों नेताओं ने इस्तीफा देकर बीजेपी को बड़ा झटका दिया है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.