रुद्रप्रयाग के तल्ला गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।
रुद्रप्रयाग के कालीमठ घाटी के जाल तल्ला गांव में 22 साल की विवाहिता की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी और उसकी 10 महीने की बच्ची भी है। गांववालों के मुताबिक कविता घास लेने जंगल गई थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। कविता के पति ने उसके मोबाइल पर कई बार फोन किया। फोन जब रिसीव नहीं हुआ तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
करीब आधा किमी दूर दादण के जंगल में बांज के पेड़ पर रस्सी के सहारे कविता का शव लटका मिला। कविता के पति ने घटना की जानकारी महिला के परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.