रुद्रप्रयाग: एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए खुशखबरी!

एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए एक खुशखबरी है। रुद्रप्रयाग के चिरबटिया में मार्च के पहले या दूसरे हफ्ते में तीन दिवसीय नेचर फेस्टिवल का आयोजन किया जायेगा।

जिसमें मैराथन, बर्ड वॉचिंग, योग, मेडिटेशन कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। दरअसल प्रशासन जिले के पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से चिरबटिया को बर्ड वॉचिंग और एडवेंचर हब के रूप में विकसित कर रहा है। साथ ही यहां पर्यटकों को माउंटेनिंग, बाइकिंग और हाइकिंग भी कराई जाएगी। जिससे पर्यटन और एडवेंचर को बढ़ावा मिलेगा। प्रशासन का कहना है कि ये जगह पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने पर स्थनीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

आपको बता दें कि प्रदेश सरकार ने 2018 में चिरबटिया को उत्तराखंड के 13 डेस्टिनेशन में चुना और शासन इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए साठ लाख रुपये जारी किए गए थे। क्षेत्र में साल 2019 में बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बर्ड वॉचर्स ने शिरकत की थी। साल 2020 में भी इस जगह पर फेस्टिवल का आयोजन किया जाना था, मगर कोरोना महामारी के चलते कार्यक्रम नहीं हो पाया। अब मार्च में वन विभाग की ओर से चिरबटिया में नेचर फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.