उत्तराखंड: सड़क हादसे से कोहराम! नहर में वाहन गिरने से दंपति की दर्दनाक मौत, 24 घंटे बाद मिला शव

उत्तराखंड की राजधानी से दुखद खबर सामने आई है। देहरादून के विकासनगर में नदी में एक कार गिर गई। जिसमें दंपति की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक ये हादसा डाकपत्थर झूला पुल के पास शक्ति नहर में हुआ जहां एक वाहन गिर गया। इस हादसे में पति पत्नी कि मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से 24 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों का शव निकाला।

डाकपत्थर चौकी प्रभारी एसआई कुंदन राम ने बताया कि ये हादसा शनिवार शाम को हुआ उन्हें सूचना मिली थी कि झूला पुल के निकट शक्ति नहर में एक वाहन गिर गया है। चौकी प्रभारी कुंदन जल पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना फायर बिग्रेड की टीम को भी दे दी गई थी।

गाड़ी को खोजने के लिए देर रात तक अभियान चलाया गया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद एसडीआरएफ टीम की मदद से झूला पुल शक्ति नहर से ढकरानी इंटैक्ट तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तब कही जाकर वाहन का पता चला।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.