पिथौरागढ़: आपदा की आंधी में उड़ा आशियाना, अब तक नसीब नहीं हुआ आसरा, टेंट में रहने को मजबूर

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में इस बार मॉनसून ने जमकर कहर बरपाया। आसमानी बिजली गिरने और भूस्खलन से कई जिंदगियां काल के गाल में समा गईं।

मॉसून में आसमान से बरसी आफत से मची तबाही के बाद अब तक पहाड़ी इलाकों जीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है। बारिश में सबसे ज्यादा तबाही पिथौरागढ़ जिले में देखने को मिली। यहां के बेरीनाग तहसील के कई गांवों ने आपदा की मार झेली। आपदा के करीब एक महीने से ज्यादा बीत जाने के बावजूद लोगों का जीवन अभी भी पटरी पर नहीं लौटा है। आपदाग्रस्त इलाकों में दो दर्जन से ज्यादा परिवार अभी भी जंगलों के बीच टेंट में रहने को मजबूर हैं।

पिछले महीने भारी बारिश के बची पांखू इलाके के कई गांवों में भूस्खलन से कई घर जमींदोज हो गए थे। इन घरों में रहने वाले लोगों को समय रहते बचा लिया गया था। लेकिन अभी तक इन लोगों को रहने के लिए छत नसीब नहीं हो पाया है। कूडी गांव में प्रशासन ने कुछ परिवारों को तो स्कूल में। वहीं परिवारों को टेंट में शिफ्ट कर दिया था। टेंट कब इन्हें घर मिलेगा इसे लेकर ये लोग चिंतित हैं।

इलाके के ग्रामीणों का कहना है कि इस आपदा में उनका सब कुछ बर्बाद हो गया है। गांव के ज्यादातर घर खतरे की जद में हैं। ऐसे में ग्रामीणों की मांग है कि उन्हें स्थायी तौर पर विस्थापित किया जाए। वहीं, स्थानीय विधायक मीना गंगोला ने भी ग्रामीणों का हाल जाना। साथ ही उन्होंने इन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही उन्हें स्थाई तौर पर विस्थापन किया जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.