वीडियो: पहाड़ की ‘हुड़किया बोल’ परंपरा को भूल गए न आप? कुमाऊं के इस इलाके ने जिंदा रखा है

उत्तराखंड अपनी लोक संस्कृति, रीति रिवाजों को लेकर देश दुनिया में अपनी अलग पहचान है। यहा की प्राचीन संस्कृति जनमानस में रची बसी है।

एक ऐसी ही प्राचीन संस्कृति हुड़किया बोल की है, जो खेती कार्य से जुड़ी है। हालांकि ये परंपरा अब धीरे-धीरे खत्म होने के कगार पर खड़ी है। लेकिन पहाड़ के कई हिस्सों में खेती की ये प्राचीन परम्परा आज भी गूंजती दिखती है।

कुमाऊं क्षेत्र में हुड़किया बोल की परंपरा काफी पुरानी है। सिंचित भूमि पर धान की रोपाई के वक्त इस विद्या का प्रयोग होता है। महिलाएं कतारबद्ध होकर रोपाई करती हैं। उनके आगे लोक गायक हुड़के की थाप पर देवताओं के आह्वान के साथ किसी लोकगाथा को गाता है। इसमें बेहतर खेती और सुनहरे भविष्य की कामना की जाती है। माना जाता है कि हुड़किया बोल के चलते दिनभर रोपाई के बावजूद थकान महसूस नहीं होती।  हुड़के की थाप पर लोक गीतों में ध्यान लगाकर महिलाएं तेजी से रोपाई के कार्य को निपटाती है। समूह में कार्य कर रही महिलाओं को हुड़का वादक अपने गीतों से जोश भरने का काम करता है। यह परम्परा पीढ़ी दर पीढ़ी आज भी कुमाऊं के कई हिस्सों में जीवंत है।

पहाड़ों में जून में बारिश के साथ ही खेतों में रोपाई का काम शुरू हो जाता है। पहले रोपाई में हुड़किया बोल का बोलबाला रहता था, अब यह प्रथा कम होती जा रही है। हालांकि कुछ गांव अब भी हुड़के की थाप पर झोड़ा-चांचरी गाकर रिवाज को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। अल्मोड़ा के सोमेश्वर क्षेत्र के बोरारो घाटी में हर साल हुड़किया बोल के साथ ही रोपाई की जाती है। ग्रामीणों का मानना है कि हुड़के की थाप पर रोपाई से काम आसान हो जाता है। गानों के बोल और हुड़के से निकलने वाली मधुर ध्वनि थकान का अहसास नहीं होने देती। सोमेश्वर के बौरारो घाटी में इन दिनों हुड़किया बौल के साथ रोपाई देखी जा सकती है।

ग्रामीण सीएल टम्टा कहते हैं कि कुमाऊं में रोपाई के वक्त हुड़किया बौल की लोक परम्परा काफी पुरानी है। लेकिन आज यह परम्परा अल्मोड़ा के सोमेश्वर घाटी और बागेश्वर के बिनौला में देखने को मिलती है। इस परंपरा में महिलाएं समूह में इकठा होकर एक दूसरे की रोपाई को जल्दी जल्दी निपटाती है। हुड़का वादक उनमें जोश भरने का कार्य करता है।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.