आचार्य बालकृष्ण को कौन मारना चाहता है? जांच कराएंगे रामदेव, एम्स से आचार्य को मिली छुट्टी

पतंजलि के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को ऋषिकेश एम्स से छुट्टी मिल गई है। फूड प्वॉइजनिंग के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया था।

पेड़ा खाने के बाद आचार्य बालकृष्ण की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। सवाल ये कि आखिर उन्हें किसने पेड़ा दिया था। सबसे बड़ा सवाल ये कि क्या कोई आचार्य बालकृष्ण को मारना चाहता है? आचार्य बालकृष्ण को जेड कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। सवाल ये कि जब आचार्य बालकृष्ण को पेड़ा दिया गया तो क्या उस पेड़े की जांच नहीं की गई थी। पतंजलि का एक बड़ा सामराज्य है, जिसके आचार्य बालकृष्ण महांत्री हैं। बालकृष्ण, योग गुरु रामदेव के बेहद करीबी भी हैं। ऐसे में उन्हें मारने की भी साजिश हो सकती है। इन सारे सवालों के जवाब तभी मिल पाएंगे, जब इस मामले की जांच कराई जाए।

फिलहाल आचार्य बालकृष्ण को कड़ी सुरक्षा के बीच दिव्य योग मंदिर लाया गया। इस बीच योग गुरु स्वामी रामदेव ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि आचार्य बालकृष्ण के साथ ये घटना कैसे और किसके द्वारा हुई। इन सब बिंदुओं की जांच कराई जाएगी। स्वामी रामदेव ने कहा कि आचार्य पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनको जो मानसिक आघात पहुंचा है, उससे संभलने में उन्हें थोड़ा वक्त लगेगा।

मीडिया से बात करते हुए रामदेव ने कहा कि पतंजलि योगपीठ में अब कोई भी खाद्य पदार्थ जांच के बाद ही लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी आचार्य बालकृष्ण को किसी भी व्यक्ति के हाथ से खाद्य पदार्थ खाने से पहले सजग रहने के लिए कहा था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 days ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 days ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 days ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.