पीवी सिंधु ने देश का मान बढ़ा दिया, वो कर दिखाया जो कोई ना कर सका

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने इतिहास रच दिया है। ओलंपिक में रजत पदक विजेता सिंधु ने रविवार को स्विट्जरलैंड में BWF बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप-2019 के फाइनल मुकाबले में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

सिंधु ने स्विट्जरलैंड के बासेल में हुआ खिताबी मुकाबला 21-7, 21-7 से 38 मिनट में अपने नाम कर लिया। इससे पहले बैडमिंटन वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भारत के लिए किसी भी महिला या पुरुष ने गोल्ड मेडल नहीं जीता था। इस जीत के साथ ही सिंधु ने ओकुहारा से खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 9-7 का कर लिया है। सिंधु 2018, 2017 में रजत और 2013, 2014 में कांस्य पदक जीती थीं।

इंडिया ने इस टूर्नामेंड में अब तक तीन सिल्वर छह ब्रॉन्ज़ मेडल जीते थे। पीवी सिंधु ने इस टूर्नामेंट में 2013 में पहली बार भाग लिया था। तब से अब तक वो इस टूर्नामेंट में 21 मैच जीत चुकी हैं। इस टूर्नामेंट में सिंधु के नाम अब तक कुल पांच पदक हो गए हैं। इनमें एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। सिंधु लगातार दो बार 2017 और 2018 में फाइनल मुकाबले तक पहुंची थीं, लेकिन हार गईं थीं।

पीवी सिंधु की इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। पीएम ने ट्वीट किया, ‘’आश्चर्यजनक रूप से प्रतिभाशाली पीवी सिंधु ने फिर भारत को गर्व महसूसस कराया। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैम्पियशिप में गोल्ड जीतने के लिए उन्हें बधाई। जिस जुनून और लगन से वो बैडमिंटन खेलती हैं वो प्रेरणा देने वाला है।‘’

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.