राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की इस पहल से अब मोहंड से देहरादून के बीच के जंगलों में भी मोबाइल की घंटी सुनाई देगी।
इसके लिए 12 किलोमीटर क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही आशारोड़ी डाटकाली से लेकर मोहंड तक मोबाइल टावरों की स्थापना हो जाएगी।
भारतीय दूरसंचार विभाग और रिलायंस टेलीकॉम ने इस क्षेत्र में पांच से सात स्थान मोबाइल टावर लगाने के लिए चिह्नित किए हैं। जिसमें से तीन लोकेशन उत्तराखंड वन विभाग की सीमा के अंतर्गत हैं और उसका राज्य सरकार द्वारा तेजी से भूमि हस्तांतरण का कार्य प्रारंभ हो चुका है।
उत्तर प्रदेश वन विभाग की सीमा के अंदर आने वाली चार लोकेशन के लिए सांसद अनिल बलूनी ने यूपी के वन मंत्री दारा सिंह चैहान से चर्चा की है। उन्होंने सहर्ष सहमति देते हुए अपने अधिकारियों को उक्त क्षेत्र में सहयोग करने का निर्देश दिया है।
जल्द उत्तर प्रदेश सरकार की अनापत्ति और अन्य औपचारिकताएं पूर्ण हो जाएंगी, जिसके बाद तेजी से टावरों की स्थापना का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा। दोनों राज्यों की सरकारों की त्वरित सिफारिश से शीघ्र ही आमजन को दूरसंचार सेवा का लाभ मिलेगा।
उत्तर प्रदेश के वन मंत्री दारा सिंह चौहान के सकारात्मक सहयोग व त्वरित रूप से प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के प्रयास से उम्मीद जगी है कि सरकारी भूमि हस्तांतरण प्रक्रियाओं के बाद दूरसंचार कंपनियां इस कार्य में तेजी दिखाएंगी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.