देहरादून: मैक्स अस्पताल से मोबाइल और रेमेडिसिविर चोरी होने का मामला, नर्स ने पुलिस के सामने खोले कई राज

राजधानी देहरादून के बड़े अस्पतालों में शुमार मैक्स अस्पताल में तैनात नर्स और उसके दोस्त को पुलिस ने अस्पताल के कोविड वार्ड से चोरी के मोबाइल समेत अरेस्ट किया है।

इस दौरान नर्स ने पुलिस को मैक्स अस्पताल के खिलाफ दिये गये बयानो में और भी सनसनीखेज आरोप अस्पताल प्रबंधन पर लगाए है। नर्स रूकैया ने कहा है कि अस्पताल से जीवन रक्षक दवायें जैसे रेमडीसिवर व अन्य दवायें चोरी होते रहे है। अस्पताल में तीमारदारों की शिकायतों पर कोई संज्ञान नही लिया जाता है।

राजपुर थाना पुलिस को अवतार सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी उनके पिता को मैक्स अस्पताल में 21 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। 8 मई को पिता की मृत्यु के बाद उनके पिता का फोन नही मिला।

इस आशय की शिकायत पहले मैक्स अस्पताल में की लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुये नर्स रूकैय्या व मित्र सलमान को अरेस्ट किया है।

पुलिस के मुताबिक नर्स ने बयान दिये है कि अस्पताल की मिलीभगत से वहाँ रेमडीसिवर से लेकर कई महंगी दवायें गायब हुई है। परिजनों से अभद्रता की जाती है और कोई बात नही करता है। थाना प्रभारी राजपुर राकेश शाह ने बताया है कि मामले में जांच की जा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.