उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को कम करने के लिए लगाये गए कर्फ्यू का ज्यादा प्रभावी असर नहीं दिख रहा है।
राज्य के जिन जिलों में कर्फ्यू लगाया गया है, वहां पाॅजिटिव केस की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। एक मई से आज छह मई तक के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं कि अब कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ज्यादा सख्त कदम उठाने की जरूरत है।
एक मई को देहरादून में 2266 पॉजिटिव केस सामने आए थे, जोकि छठवें दिन बढ़कर 3123 तक पहुंच गए हैं। ऊधमसिंह नगर में छह दिन में संक्रमित केस का ग्राफ एकदम दोगुना हुआ है। चिंता की बात है कि उत्तराखंड में गुरुवार को रिकार्ड 151 कोविड मरीजों की मौत हो गई।
एक दिन के अंदर सबसे ज्यादा 8517 नए मरीज भी मिले हैं। देहरादून में तीन हजार, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में एक हजार से अधिक संक्रमित हुए हैं। राज्य के एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 62911 पहुंच गई है। संक्रमण की रफ्तार भी तेज हुई है।
राज्य का एक भी जिला ऐसा नहीं रहा, जहां गुरुवार को संक्रमितों की संख्या 100 से कम रही हो। देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के बाद सबसे ज्यादा 847 संक्रमित नैनीताल जिले में मिले हैं।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.