उत्तराखंड के कई जिलों में 26 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 26 अगस्त तक के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। लगभग सभी जिलों में बारिश, तेज बौछार, आकाशीय बिजली चमकने, गर्जना के साथ बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत, उधमसिंहनगर व बागेश्वर में कहीं कहीं तीव्र बौछार व भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा अल्मोड़ा में भी गर्जना के साथ बौछारें पड़ सकती है। 24 को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत, उधमसिंहनगर व बागेश्वर में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश हो सकती है।

25 को कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जना के साथ तीव्र बौछार हो सकती है। 26 को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, उधमसिंहनगर जिले के अधिकांश स्थानों में तीव्र बौछार, भारी से बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बारिश के समय पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा न करने की सलाह दी है।

उनके अनुसार संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन, चट्टान गिरने की घटनाएं हो सकती है। मलबा आने से सड़कें अवरुद्ध, नदियों में अतिप्रवाह व निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। 26 के बाद भी मौसम की स्थिति यथावत बनी रह सकती है। वहीं दून में सोमवार को हल्की से मध्यम तक बारिश व तीव्र बौछार हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 24 तक रहने का अनुमान है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.