राहुल गांधी को मिला इस सुपरस्टार का साथ, समर्थन में कही बड़ी बात

लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हैं। कांग्रेस के कई नेता राहुल गांधी को लगातार मनाने की कोशिश कर रहे हैं।

इस भी एक्टर और राजनेता रजनीकांत ने राहुल गांधी को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे व्यक्ति विशेष की जीत है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है। लिहाजा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हार की जिम्मेदारी लेते इस्तीफा देने की जरूरत नहीं है।

रजनीकांत ने कहा कि चुनाव के दौरान राहुल गांधी काफी मजबूती केसाथ लड़े। उन्होंने इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने एकजुट होकर काम नहीं किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह दिल्ली में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

पत्रकारों से बात करते हुए साउथ के सुपर स्टार ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी के बाद मोदी ही हैं जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने वाले करिश्माई नेता बने हैं। रजनीकांत ने साउथ में बीजेपी को ज्यादा कामयाबी नहीं मिलने पर कहा कि तमिलनाडु में मोदी-विरोधी लहर थी। यहां जिन औद्योगिक परियोजनाओं को लागू किए जाने की योजना बनाई जा रही है, के खिलाफ मुहिम चलाए जाने की वजह से राज्य में भारतीय जनता पार्टी को हार नसीब हुई।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.