साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने अब बाबरी मस्जिद पर दिया ‘बड़बोला’ बयान

शहीद हेमंत करकरे पर विवादित बयान देने वाली भोपाल से बीजेपी की लोकसभा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक और विवादित बयान दिया है।

नए चैनल TV9 भारतवर्ष से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह ना सिर्फ बाबरी मस्जिद पर चढ़ी थीं, बल्कि उसे गिराने में मदद भी की थी। उन्होंने कहा, ”हमने देश का कलंक मिटाया था हम ढांचा तोड़ने गए थे। मुझे गर्व है भगवान ने मुझे अवसर दिया था कि मैंने ये काम कर दिया। अब वहीं राम मंदिर बनाएंगे।”

इससे पहले साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने शहीद हेमंत करकरे को लेकर बयान दिया था। मीडिया से बातचीत के दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि उन्होंने हेमंत करकरे से कहा था कि तेरा सर्वनाश होगा। मुबई 26/11 हमले में शहीद हुए करकरे पर प्रज्ञा ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। बयान की चौतरफा निंदा होने के बाद प्रज्ञा ठाकुर ने अपना बयान वापस ले लिया, लेकिन वो नाकाफी साबित हुआ।

मालेगांव हमले के पीड़ित ने कोर्ट में याचिका दायर कर साध्वी की उम्मीदवारी को रद्द करने की मांग की है। इसके साथ ही भोपाल के डीएम ने इस बयान पर उनसे जवाब मांगा है। आपको बता दें कि जिस शहीद हेमंत करकरे पर साध्वी प्रज्ञा ने विवादित बयान दिया है, उन्हें उनकी बहादुरी और हौसले के लिए अशोक चक्र से सम्मानित किया जा चुका है।

26/11 को क्या हुआ था?

 साल 2008 में 26 नवंबर को मुंबई में आतंकी हमला हुआ था। पाकिस्तान से आए आतंकियों ने होटल ताज, नरीमन प्वाइंट, वीटी स्टेशन पर हमला किया था। जिस वक्त आतंकी हमला हुआ उस वक्त हेमंत करकरे दादर में अपने घर पर थे। वो तुरंत मौके पर पहुंचे। आतंकियों से लोहा लेते वक्त उन्हें तीन गोलिया लगी और वो शहीद हो गए। इस आतंकी हमले में करीब 166 लोग मारे गए थे। हमले के दौरान एक पाकिस्तानी आतंकी कसाब पकड़ा गया था। जिसे फांसी की सजा सुनाई गई।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.