लोकसभा चुनाव 2019: तीसरे चरण के मतदान से पहले बीजेपी को एक और झटका

लोकसभा चुनाव 2019 में तीसरे चरण के मतदान से पहले बीजेपी और मोदी सरकार को झटका लगा है। पीएम मोदी की बायोपिक के बाद अब उनके जीवन पर आधारित वेब सीरीज पर बैन लग गया है।

चुनाव आयोग ने Modi-Journey of a Common Man के रिलीज पर रोक लगा दी है। इलेक्शन कमीशन ने इरोज नाऊ को आदेश दिया कि वह वेब सीरीज के सभी एपिसोड्स की स्ट्रीमिंग अपने सभी मीडियम पर बंद करे। प्रधानमंत्री पर बनी सीरीजे के 5 एपिसोड स्ट्रीम हो चुके हैं।

 चुनाव के दौरान इसके रिलीज को लेकर डायरेक्टर ने कहा कि ये महज संयोग है। हम तो सीरीज पर 11 महीने से काम कर रहे थे, लेकिन टेक्न‍िकल समस्याओं के चलते सीरीज को स्ट्रीम कराने में टाइम लगा। इस सीरीज को उमेश शुक्ला ने बनाया है। सीरीज में पीएम मोदी के तीन फेज को दिखाया गया है।

इससे पहले पीएम मोदी पर बनी फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ को बैन कर दिया गया था। विवेक ओबरॉय स्टारर की ये फिल्म 12 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। आरोप था कि ये फिल्म चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करती है। आपको बता दें कि इस फिल्म की रिलीज को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने आयोग से फिल्म को लेकर 19 अप्रैल तक सीलबंद लिफाफे में उसे रिपोर्ट सौंपने को कहा था, लेकिन गुड फ्राइडे की छुट्टी होने की वजह से आयोग रिपोर्ट दाखिल नहीं कर पाया। अब इस केस की सुनवाई 22 अप्रैल को होनी है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.