Blog

वीडियो: असदुद्दीन ओवैसी का ये अंदाज आपने पहले कभी नहीं देखा होगा, म्यूजिक के जोश में जमकर थिरके

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को अपने तीखे बयानों के लिए जाना जाता है। हर मुद्दे पर मुखर होकर वो अपनी बात सबके सामने रखते हैं।

लॉ की पढ़ाई करने वाले ओवैसी कानूनी मसलों पर भी अच्छी पकड़ रखते हैं। अपने तीखे बयानों के लिए फेमस ओवैसी इन दिनों अपने अनोखे अंदाज की वजह से चर्चा में हैं। वो अंदाज जो अपने शायद पहले कभी नहीं देखा होगा। असदुद्दीन ओवैसी का एक वीडियो वायर हो रहा है जिसमें डांस करते नजर आ रहे हैं। हैदराबाद के सांसद का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाला है। AIMIM प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करने ओवैसी औरंगाबाद पहुंचे थे। यहां चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद वो मस्ती के मूड में दिखे और जमकर डांस किया। वीडियो में दिख रहा है कि असदुद्दीन ओवैसी रैली को संबोधित करने के बाद सीढ़ियों से उतर रहे हैं और उनके हाथ में फूलों की माला है। इसी दौरान वो सीढ़ियों पर ही डांस करने लगते हैं। आपको बता दें कि शुक्रवार को ओवैसी ने पैठान गेट पर रैली को संबोधित किया था।

असदुद्दीन ओवैसी ज्यादातर अपने तीखे बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने सावरकर को भारत रत्न देने पर भी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि सावरकर को भारत रत्न देने का विरोध वो इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वो महात्मा गांधी की हत्या के साजिशकर्ता थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.