बिहार के इन चेहरों को मिल सकती है मोदी कैबिनेट में जगह

लोकसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद नई सरकार का गठन 30 मई को होने वाला है। नरेंद्र मोदी पीएम पद की शपथ लेंगे। ऐसे में बिहार से कई सांसद हैं, जिन्हें मोदी कैबिनेट जगह मिल सकती है।

30 मई को नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के तौर पर दोबारा शपथ लेंगे। इस दौरान उनके साथ कई मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। 2014 की तुलना में इस बार बिहार में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन किया है। एनडीए को 40 में से 39 सीटों पर जीत हासिल मिली है। ऐसे में मोदी सरकार में किसे मंत्री पद मिलेगा, इसपर चर्चा तेज हो गई है।

रामविलास पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी को इस बार 6 सीटें मिली हैं। पार्टी ने कुल 6 सीटों पर चुनाव लड़ा था। चर्चा है कि एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान ही पार्टी के कोटे से मंत्री बनेंगे। सूत्रों का कहना है कि रामविलास की जगह चिराग को जगह मिल सकती है। लेकिन, चिराग पहले ही संकेत दे चुके हैं कि कैबिनेट में जगह उनके पिता को ही मिले।

जेडीयू से चुने गए 16 सांसद
लोकसभा चुनाव में जेडीयू 16 सांसद चुनकर दिल्ली पहुंचे हैं। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, जेडीयू के कोटे से 2 सांसदों को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। इसमें सबसे पहला नाम सीएम नीतीश के खास ललन सिंह का है। वहीं आरसीपी सिंह के नाम की खूब चर्चा हो रही है। जबकि, पूर्णिया से जीतनेवाले संतोष कुशवाहा के बारे में भी बातें हो रही है। कहा जा रहा है कि कुशवाहा वोट बैंक पर नीतीश कुमार की कड़ी नजर है। इस वजह से संतोष कुशवाहा के लिए नीतीश मंत्री पद की कोशिश कर सकते हैं।

गिरिराज सिंह को भी मिल सकता है मंत्रालय
बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से प्रचंड जीत हासिल की है। उन्होंने जेएनयू के जाने माने छात्र नेता कन्हैया कुमार को 4 लाख से भी ज्यादा मतों से हराया है। ऐसे में उन्हें दोबारा मंत्री पद मिल सकता है। वहीं मुंगेर लोकसभा सीट से राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह को मात दी है। ललन सिंह नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं। ऐसे में उनके नाम की चर्चा जोरों पर है।

बक्सर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने जगदानंद सिंह को हराया है। उन्हें भी दुबारा मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। आरा लोकसभा सीट की बात करें तो यहां से आरके सिंह ने राजू यादव को शिकस्त दी है। इन सभी नवनिर्वाचित सांसदों को नई मोदी सरकार में मंत्रालय मिल सकता है। ललन सिंह ने बीते दिनों ही विधान-परिषद से इस्तीफा भी दे दिया था। हालांकि इन सबके बीच बक्सर से निर्वाचित अश्विनी चौबे पर अब भी संशय बरकरार है। उनको लेकर अब तक तस्वीर साफ नहीं हो पाई है।

Ashish Ranjan

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.