क्या मान गए हैं राहुल गांधी, बने रहेंगे पार्टी अध्यक्ष?

लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में मचे बवंडर के बीच खबर है कि राहुल गांधी कुछ शर्तों के साथ पार्टी अध्यक्ष बने रहने पर राजी हो गए हैं।

मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने उनसे मुलाकात की और उन्हें मनाने की कोशिश की। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक राहुल गांधी से कहा गया है कि अभी पार्टी को नया विकल्प नहीं मिल रहा है, लिहाजा वो पार्टी अध्यक्ष पद पर बने रहें। राहुल को ये भी कहा गया है कि वो फिलहाल जैसे चाहें पार्टी चलाएं, जो मर्जी बदलाव कर सकत हैं।

इस बीच राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भी मंगलवार को राहुल गांधी से मुलाकात की है। खबर ये है कि राहुल गांधी अशोक गहलोत समेत कई सीनियर नेताओं से काफी नाराज हैं। उन्होंने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को खरी-खोरी सुनाई है। एबीपी न्यूज की खबर के मुताबिक दरअसल अशोक गहलोत ने 130 सभाएं की थीं, जिसमें से 93 अपने बेटे वैभव गहलोत के लिए की थी।

कांग्रेस पार्टी की करारी हार के बाद पार्टी में इस्तीफे का दौरा जारी है। कई प्रदेश अध्यक्ष अपना इस्तीफा सौंप चुके हैं। तो वहीं राहुल अपनी बात पर अडिग हैं। यहां तक कि उन्होंने अभी तक अपने नवनिर्वाचित सांसदों से भी मुलाकात नहीं की है। आपको बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 52 सीटें मिली हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.