बीजेपी और केंद्र की मोदी सरकार जहां सत्ता में आने के सपने देख रही है। वहीं बीएसपी प्रमुख मायावती ने बीजेपी के सपनों को चोट पहुंचाने वाला दावा किया है।
मायावती ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार की हार होने जा रही है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि आरएसएस ने भी मोदी का साथ छोड़ दिया है। बीएसपी प्रमुख ने कहा कि इस चुनाव में हमें आरएसएस के स्वयंसेवक झोला लेकर नजर नहीं आ रहे हैं। मायावती ने कहा कि उन्हें जनविरोध का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए मोदी के पसीने छूट रहे हैं।
वहीं मायावती ने मांग की कि आचार संहिता के उल्लंघन पर चुनाव आयोग द्वारा बैन के दौरान सार्वजनिक जगहों पर प्रत्याशियों के जाने पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी सार्वजनिक जगहों और मंदिरों में जाते हैं, जिसे मीडिया कवर करता है। ऐसे में इस पर रोक लगनी चाहिए। बीएसपी प्रमुख ने रोड शो पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान प्रत्याशी रोड शो करते हैं, जिस पर ज्यादा पैसे खर्च होते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को इसे प्रत्याशी के खर्चे में जोड़ना चाहिए।
उत्तर प्रदेश में बीएसपी, समाजवादी पार्टी और आरएलडी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। मोदी के रथ को रोकने के लिए 24 साल बाद बीएसपी ने गेस्ट हाउस कांड को भुलाकर एसपी से हाथ मिलाया है। यूपी में गठबंधन ये दावा कर रहा है कि इस चुनाव में उसी की जीत होगी। यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं। ऐसे में यहां के नतीजों पर ही निर्भर करेगा कि आखिर केंद्र में सरकार कौन बनाने जा रहा है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.