अभिषेक मनु सिंघवी की इस सलाह से क्या वाकई कांग्रेस का बेड़ा पार लगा पाएंगे राहुल गांधी?

लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद एक तरफ जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हैं। वहीं दूसरी तरफ देशभर में कांग्रेस नेताओं से लेकर कार्यकर्ता तक उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं।

इस बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने राहुल गांधी को एक खास सलाह दी है। पार्टी में फिर से जान फूंकने के लिए सिंघवी ने राहुल को 6 सूत्रीय कार्यक्रम पर अमल करने का सुझाव दिया है। सिंघवी को उम्मीद है कि इस सुझावों पर अमल किया गया तो कांग्रेस पार्टी में रचनामत्मक सुधार होंगे।

क्या हैं सुझाव?

अभिषेक मनु सिंघवी के मुताबिक राहुल गांधी को तीन से लेकर छह महीने तक पूरे देश में यात्रा करने कार्यक्रम बनाना चाहिए। सिंघवी ने कहा कि ये यात्राएं या तो रेल से करनी चाहिए या फिर पैदल करनी चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुड़ाव हो सके। यात्राओं से मिलने वाले अनुभवों को राहुल गांधी को कांग्रेस कार्यसमिति में लागू करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही सिंघवी ने इस बात पर जोर दिया है कि पार्टी में खास पदों पर तय किए जाने वाले नेतृत्व की उम्र सीमा भी तय की जानी चाहिए। इसके बाद कुछ मापदंडों के आधार पर राज्य स्तर के नेताओं का चुनाव किया जाना चाहिए। इस सलाह पर सिंघवी ने ये भी जोर दिया कि जब खास जिम्मेदारी निभाने कि लिए नेताओं का चयन हो तो फिर दोस्ती आड़े नहीं आनी चाहिए। सिर्फ जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

सिंघवी भी कांग्रेस के दूसरे बड़े नेताओं की तरह ये मानते हैं कि राहुल गांधी को पद से  इस्तीफा नहीं देना चाहिए। अगर राहुल को लगता है कि उन्हें इस्तीफा देना ही है तो फिर कम से कम तब तक उन्हें अपने पद पर बने रहना चाहिए जब तक कि यह सुधार पार्टी में ठीक ढंग से लागू ना हो जाए। आपको बता दें कि एक जून को संसद भवन में कांग्रेस की मीटिंग है, जिसमें हार के कारणों पर चर्चा होगी। साथ ही आगे की रणनीति भी बनाई जाएगी।

 

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

17 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.