केजरीवाल पर हमला बोलते वक्त भाषा की मर्यादा भूल गए योगी आदित्यनाथ

अली और बजरंग बली को लेकर विवादित बयान देने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते-बोलते वो भाषा की मर्यादा भूल गए। दिल्ली के विकासपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ”दिल्ली के मुख्यमंत्री अपने आप में अजूबे हैं। वो सभी विकास के मुद्दे पर धरने पर बैठते हैं। ये किसी सीएम को शोभा देता है क्या?, जो व्यक्ति सुधरता नहीं है उसे लतखोल कहते हैं। आप लोग आजकल देख रहे होंगे।

सीएम योगी ने कहा कि जब भी दिल्ली में कोई नई योजना बनती है, नया प्रोजेक्ट आता है तो केजरीवाल धरने पर बैठ जाते हैं। केजरीवाल को विकास के कोई लेना-देना नहीं है। केंद्र सरकार ने किसी की जाति, धर्म देखकर उन्हें गैस कनेक्शन, शौचालयस मुद्रा लोन नहीं दिया। सभी योजनाओं का फायदा सबको समान रूप से मिला। इसलिए आप सब भी इन सब से ऊपर उठ कर विकास के मुद्दे पर वोट करेंगे।

रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनात ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। योगी ने कहा कि जब पीएम मोदी किसी भी देश के अध्यक्ष से मिलते हैं तो उसे श्रीमद्भगवत गीता भेंट करते हैं, क्योंकि ये हमारी विरासत है। हमारी पहचान है। दिल्ली ने जनता से पूछा कि हम कैसी दिल्ली चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिल्ली में 5 साल पहले तक बार-बार विस्फोट होते थे। वहां मोदी जी की सुरक्षा करने के दौरान कोई घटना नहीं हुई है।

विकासपुर की जनसभा से पहले उन्होंने मंडावली में भी एक रैली को संबोधित किया। यहां उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। प्रियंका गांधी वाड्रा पर हमला बोलते हुए कहा कि जब शहजाता यानि राहुल फेल हुए तो पार्टी ने शहजादी क मैदान में उतार दिया। आतंकवाद पर बोलते हुए योगी ने कहा कि ओसामा बिन लादेन की तरह अब मसूद अजहर की भी उल्टी गिनती शुरू हो गई।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.