लोकसभा चुनाव 2019: तीसरे चरण मेें 63.24 फीसदी हुआ मतदान

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान खत्म हो गया है। कुल 117 सीटों पर 63.24 फीसदी वोटिंग हुई। तीसरे चरण में 1622 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद हो गई।

बिहार की 5, उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की 5 महाराष्ट्र की 14, कर्नटक की 14, गुजरात की सभी 26, जम्मू कश्मीर की 1, उड़ीसा की 6, असम की 4, तमिलनाडु की 1, छत्तीसगढ़ की 7, केरल की सभी 20, गोवा की 2, त्रिपुरा की 1, दादर हवेली और दमन दीव की 1 सीट वोट डाले गए।

तीसरे फेज में केरल और गुजरात की सभी सीटों पर वोट डाले गए। इस चरण में कई दिग्गजों की किस्मत भी EVM में कैद हो गई। गांधीनगर से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह चुनावी मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी वायनाड से चुनावी मैदान में हैं जिनकी किस्मत भी EVM में कैद हो गई। राहुल गांधी वायनाड के अलावा उत्तर प्रदेश के अमेठी से भी चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा मुलायम सिंह, अखिलेश यादव, आजम खान, जया पर्दा, वरुण गांधी और कई केंद्रीय मंत्री की किस्मत भी मंगलवार को EVM में बंद हो गई। तीसरे चरण के मतदान खत्म होने के साथ ही कुल 302 सीटों पर अब तक मतदान हो चुका है।

वोटिंग के दौरान कई जगह पर हिंसक झड़प की खबरें भी आई। जम्मू-कश्मीर के बिजबेहर में पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ताओं भिड़ गए। पीडीपी कार्यकर्ताओं ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के पोलिंग एजेंट की पीट दिया। एजेंट का कहना है कि वह फर्जी वोटिंग रोकने के लिए वोटर्स की जांच कर रहा था, जबकि पीडीपी का आरोप हैं कि वह पोलिंग बूथ पर महिलाओं के साथ बदतमीजी कर रहा था।

पश्चिम बंगाल में भी शनिवार को 5 लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए। ममता बनर्जी के सूबे में वोटिंग के दौरान कई जगहों पर हिंसक झड़पे हुईं। मुर्शिदाबाद के बालीग्राम में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस दौरान वोट देने के लिए लाइन में लगे एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद वहां अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। सुरक्षाबलों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार्यकर्ताओं को वहां से दूर भगाया। इसके अलावा मालदा दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र के कालिया चौक में हिंसक घटना हुई। यहां बाइक सवार बदमाशों ने मतदान केंद्र के बाहर क्रूड बम फेंसा। इसमें टीएमसी के तीन कार्यकर्ता घायल हो गए। वोटिंग के दौरान कुछ सीटों पर EVM के खराब होने की भी खबर आई।

केरल में भी 20 सीटों पर मतदान के दौरान अलग-अलग वजहों से 10 लोगों की मौत हो गई। अब 29 अप्रैल को चौथे चरण का मतदान होगा। चौथे फेज में 71 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.