दिग्विजय सिंह की भरी सभा में मोदी समर्थक ने कर दी बोलती बंद, मंच पर ही कर दी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अक्सर हमले कर अपने विरोधियों को कई बार असहज कर देते हैं, लेकिन इस बार एक मोदी समर्थक ने भरी सभा में उनकी बोलती बंद कर दी।

भोपाल से कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मोदी सरकार की कमियों को गिनाकर वो पीएम मोदी पर निशाना साध रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि मोदी जी ने आपके खाते में 15 लाख रुपये डालने का वादा किया था। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से सवाल पूछा कि क्या आपके खाते में पैसे आए। जैसे ही दिग्विज सिंह ने ये सवाल पूछा, सभा में मौजूद एक युवक खड़ा हो गया।

दिग्विजय को लगा सभा अपनी है, समर्थक भी अपना ही होगा। उन्होंने आव देखा ने ताव तुरंत युवक को मंच पर ये कहते हुए बुला लिया कि आओ और बताओ तुम्हारे खाते में 15 लाख रुपये आए या नहीं। युवक दनदनाते हुए मंच पर पहुंचा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि माइक में बोलो पैसे आए कि नहीं। माइक पकड़ते ही युवक ने दिग्विज सिंह पर ही ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ कर दी। उसने कहा कि मोदी जी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ कर आतंकियों को मारा है। ये कहकर युवक मंच से चलता बना। पीछे से दिग्विज सिंह बुलाते रहे। ये कहते रहे कि तुम्हें 15 लाख मिले या नहीं, लेकिन युवक ने कुछ नहीं बोला। दिग्विजय पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ कर युवक चलता बना और वो देखते ही रह गए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.