ELECTION RESULTS: ऐसा पहली बार हुआ जब कांग्रेस इतने राज्यों में खाता भी नहीं खोल पाई

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की बहुत बुरी तरह से हार हुई है। बीजेपी के सामने कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। कांग्रेस के ज्यादातर कैंडिडेट चुनाव हार गए हैं।

18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तो कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई है। यहां से कांग्रेस का एक भी उम्मीदवार अब संसद नहीं पहुंचेगा। चुनाव हारने वालों में कांग्रेस के 8 पूर्व मुख्यमंत्री या लोकसभा में पार्टी के नेता शामिल हैं।

जिन प्रदेशों में कांग्रेस का खाता नहीं खुला उसमें राजस्थान, आंध्र प्रदेश, गुजरात और ओडिशा शामिल हैं। छोटे राज्यों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड शामिल हैं जहां कांग्रेस का खाता नहीं खुला। इसके अलावा अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, दमन एंड दीव, लक्षद्वीप, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम और त्रिपुरा में भी कांग्रेस कोई सीट नहीं जीत पाई है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे खुद कर्नाटक के कुलबर्गी सीट से चुनाव हार गए हैं। मल्लिकाअर्जुन संसद में कांग्रेस की तरफ हर मुद्दे को उठाते रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस के कई और बड़े नेता भी चुनाव हार गए हैं। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोपाल से, पूर्व गृहमंत्री सुशील मोदी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नैनीताल से, मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा तुरा से, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा सोनीपत से और वीरप्पा मोइली कर्नाटक में चिकबल्लूर से चुनाव हार गए हैं।

कांग्रेस इतनी बुरी तरह से हारी है कि केरल को छोड़ कर किसी भी प्रदेश में उसे दहाई अंक में भी सीटें नहीं मिली हैं। केरल में कांग्रेस ने 15 सीटें जीती है। इसके अलावा पंजाब और तमिलनाडु में आठ-आठ सीटें कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। बिहार, झारखंड, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में कांग्रेस दो या इससे अधिक सीटें नहीं जीत पाई है। आपको बता दें कि 2014 में कांग्रेस बुरी तरह से हारी थी और सिर्फ 44 सीटों पर सिमट गई थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

3 weeks ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

3 weeks ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 weeks ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.