ELECTION RESULT: मोदी की सुनामी ने ‘बुआ-बबुआ’ के जातीय गणति को ऐसे ध्वस्त कर दिया

लोकसभा चुनाव के नतीजों से ये साफ हो गया है कि देश में इस बार भी सिर्फ और सिर्फ मोदी लहर है। मोदी की सुनामी में सभी पार्टियां बह गईँ। सारे राजनीतिक पंडितों की भविष्यवाणी फेल हो गई है।

इसी जीत के साथ ही एक सवाल भी उठ गया है कि क्या देश में खासकर सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में जाति की राजनीति का अंत हो गया है, क्योंकि यूपी में एसपी, बीएसपी और आरएलडी गठबंधन पूरी तरह से फेल हो गया है। सूबे में महागठबंधन का जातीय गणित औंधे मुंह गिरा है।

मोदी ब्रांड ने सारा गणित फेल कर दिया!

पारिवारिक झगड़े में उलझी समाजवादी पार्टी और पिछले लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हार के बाद 2019 में उभरने की कोशिश कर रही बीएसपी और आरएलडी ने पूरानी दुश्मनी को भुलाकर इस बार गठबंधन किया। गणित साफ था, 40 फीसदी ओबीसी, 21 फीसदी दलित और मुसलमानों को साथ लेकर इस बार इतिहास रचेंगे और मोदी के विजय रथ को रोकेंगे। राजनीतिक पंडितों ने भी महागठबंधन के इस गणित पर मुहर लगाई थी, लेकिन हुआ बिल्कुल उलट। मोदी की सुनामी महागठबंधन बह गया।

बीजेपी ने गैर यादव और गैर जाटव दलित पर फोकस किया। पार्टी ने जातीय समूहों को अपनी तरफ खींच कर गणित को पूरी तरह से बदल दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह कह कर जाति युद्ध को वर्ग युद्ध में बदल दिया कि ‘मेरी जाति गरीब की जाति है।’ यही नहीं सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी आक्रामक हिंदुत्व अभियान के जरिए जातीय गोलाबंदी को कमजोर कर दिया। इस लोकसभा चुनाव में जिस तरह से गठबंधन परास्त हुआ है उससे उसके भविष्य पर भी प्रशनचिन्ह लग गया है।

नतीजों से ये तो साफ है कि एसपी और बीएसपी एक-दसरे को अपना वोट ट्रांसफर करने में कामयाब नहीं हो पाए। हालत ये हुई कि यादव परिवार के दो सदस्य बदायूं से धर्मेद्र यादव और फिरोजाबाद से अक्षय यादव चुनाव हार गए हैं। धर्मेंद्र यादव मौजूदा सांसद थे।

मुलायम ने किया था विरोध

बतौर एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गठबंधन की पहल की। मुलायम सिंह यादव ने इसका विरोध भी किया था बावजूद इसके उन्होंने गठबंधन किया। ये पहली बार है जब अखिलेश यादव चुनाव मुलायम सिंह के मार्गदर्शन के बिना लड़े और बुरी तरह से हार मिली। मुलायम अपने क्षेत्र मैनपुरी तक ही सिमटे रहे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.