लोकसभा चुनाव के 5वें चरण मतदान खत्म, 7 राज्यों की 51 सीटों पर 62% से ज्यादा वोटिंग, बंगाल में बंपर मतदान

लोकसभा चुनाव के 5वें का मतदान 7 राज्यों की 51 लोकसभा सीटों पर सोमवार को छिटपुट घटनाओं के साथ खत्म हुआ। 5वें चरण में 62.56 प्रतिशत से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया है।

बिहार की 5 सीटों पर 57.76%, जम्मू-कश्मीर की 2 सीटों पर 17.07%, मध्य प्रदेश की 7 सीटों पर 64.20%, राजस्थान की 12 सीटों पर 63.68%, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर 57%, पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर 74.42%, झारखंड की 4 सीटों पर 64.58% मतदान दर्ज किया गया।

5वें चरण के मतदान के दौरान कुछ जगहों पर छिटपुट हिंसा की घटनाए हुईं। पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन सिंह की टीएमसी के कार्यकर्ताओ से झड़प हो गई। इस दौरान मौके पर मजूद सुरक्षा कर्मियों ने बीच बचाव किया। वहीं जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग लोगसभा सीट पर मतदान के दौरान पुलवामा में एक पोलिंग बूथ पर ग्रेनेड फेंका गया। हालांकि, इस हमले में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। उधर बिहार में छपरा के सोनपुर विधानसभा के नयागांव बोलिंग बूथ नंबर 131 पर झड़प हो गई। इस दौरान ईवीएम को तोड़ दिया गया। पुलिस ने ईवीएम को तोड़ने के आरोप में रंजीत पासवान नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है।

उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर डाले गए वोट:

उत्तर प्रदेश की अमेठी, रायबरेली, लखनऊ,  धौरहरा, सीतापुर, मोहनलाल गंज, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज, और गोंडा में मतदान हुआ।

बिहार की पांच सीटों पर डाले गए वोट:

बिहार की सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर सीट पर भी वोट डाले गए वोट।

झारखंड की चार सीटों पर डाले गए वोट:

झारखंड की कोडरमा, रांची, खूंटी और हजारीबाग सीट पर मतदान हुआ।

राजस्थान की 12 सीटों पर डाले गए वोट:

राजस्थान की श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर (ग्रामीण), जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर सीटों के उम्मीदवारों की किस्मत भी ईवीएम में कैद हो गई।

पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर डाले गए वोट:

पश्चिम बंगाल की बंगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली और आरामबाग पर मतादन हुआ।

मध्य प्रदेश की 7 सीटों पर डाले गए वोट:

मध्य प्रदेश की टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बेतूल सीट पर वोटिंग हुई।

जम्मू-कश्मीर की 2 सीटों पर डाले गए वोट:

जम्मू-कश्मीर की लद्दाख और अनंतनाग (सिर्फ शोपियां जिले में वोटिंग)

2014 के लोकसभा चुनाव में कितनी सीटें किसके पास थीं:

7 राज्यों में 51 सीटों पर हो रहे चुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगियों के लिए काफी कुछ दांव पर लगा है। 2014 के लोकसभा चुनाव में 51 सीटों में से 40 सीटों पर एनडीए ने जीत दर्ज की थी। 2 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। जबकि बाकी सीटों पर अन्य दलों ने जीत हासिल की थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.