उत्तराखंड का होनहार…गरीबी से लड़कर CBSE बोर्ड में हासिल किए 98 फीसदी नंबर, पूरा देश कर रहा सलाम

कौन कहता है आसमान में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालों यारों, दुष्यंत कुमार की ये चंद पक्तियां उत्तराखंड के विकासनगर के रहने वाले 10वीं के छात्र चंदन रोहिला पर सटीक हैठती हैं।

गरीबी और तंगहाली में चंदन रोहिला ने वो कारनामा कर दिखाया, जिसे उत्तराखंड ही नहीं आज पूरा देश सलाम कर रहा है। सीबीएसई के 10वीं क्लास में चंदन रोहिल ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर गुरुनानक मिशन इंटर कॉलेज में टॉप किया है। इस कामयाबी के पीछे एक लंबा संघर्ष और कणवी सच्चाई है। चंदन ने ये कारनामा गरीबी में कर दिखाया है। चंदन के पिता के पास इतने पैसे नहीं थे कि वे अपने बच्चे को ट्यूशन करा सकें। उसके पिता एक जनरल स्टोर पर मुंशी की नौकरी करते हैं, जिसके लिए उन्हें 4-5 हजार की तनख्वाह मिलती है। इतने पैसे उन्हें परिवार चलाना मुश्किल हो रहा था। लेकिन पढ़ाई को लेकर बेटे का जज्बा आर्थिक तंगी में भी कम नहीं हुआ।

विकासनगर के गुरुद्वारा गली में चंदन अपने परिवार के साथ रहता है। आर्थिक तंगी का जिक्र करते हुए चंदन की मां माया देवी की आंखें भर गईं। उन्होंने कहा कि चंदन की लगन और मेहमन की वजह से आज उन्हें ये खुशी नसीब हुई है। वो कहती हैं कि आर्थिक तंगी की वजह से चंदन कभी ट्यूशन या दूसरे संसाधनों का सहारा नहीं मिल पाया। उन्होंने बताया कि कई बार चंदन से ट्यूशन के लिए उन्होंने कहा, लेकिन घर के हालात को देखते हुए वो कभी टयूशन पढने के लिए तैयार नहीं हुआ।

चंदन ने बिना ट्यूशन, बिना किसी संसाधन के इस मकाम को हासिल किया है। चंदन ने बताया कि उसकी कामयाबी के पीछे उसे गुरुजनों का बड़ा हाथ है। चंदन का सपना आईएस अधिकारी बनना है। उसने कहा कि वो एक दिन आईएस जरूर बनेगा। चंदन की कामयाबी से पूरा इलाका गदगद है। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल समेत सभी शिक्षकों ने चंदन रोहिला को इस कामयाबी पर बधाई दी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.