लोकसभा चुनाव मतदान: 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोटिंग, इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान जारी है। 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह समेत 674 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 9 करोड़ मतदाता करेंगे।

इस चरण में कई बड़े नेताओं की किस्मत का फैसला होना है। इनमें से अमेठी समेत कई सीटें शामिल हैं। अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने केन्द्रीय मंत्री बीजेपी स्मृति ईरानी चुनाव मैदान में हैं। वहीं रायबरेली में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह मैदान में हैं।

उत्तर प्रदेश की लखनऊ सीट पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय गृह मंत्री बीजेपी राजनाथ सिंह का मुकाबला कांग्रेस के आचार्य प्रमोद कृष्णम और एसपी-बीएसपी की उम्मीदवार पूनम सिन्हा से है।

इस चरण में बिहार के कई दिग्गज नेताओं की किस्मत का फैसला भी होना है। मधुबनी सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। महागठबंधन से वीआईपी के बद्री कुमार का मुकाबला बीजेपी के अशोक यादव से है। वहीं पूर्व कांग्रेस नेता शकील अहमद भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं। हाजीपुर से लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस का मुकाबला आरजेडी के शिव चंदर राम से है। जबकि सारण से बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी का मुकाबला आरजेडी के चंद्रिका राय से है।

बिहार और यूपी में महागठबंधन और एनडीए के बीच कांटे की टक्कर है। तो वहीं बीजेपी के लिए झारखंड की राह भी आसान नहीं है। पांचवें चरण में झारखंड के कई दिग्गज उम्मीदवारों की किस्मत भी दांव पर है। हजारीबाग सीट से बीजेपी के नेता और केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा का मुकाबलबा कांग्रेस नेता गोपाल साहू से है। खूंटी में बीजेपी के अर्जुन मुंडा के सामने कांग्रेस के कालीचरण मुंडा हैं। रांची से बीजेपी के संजय सेठ को कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय टक्कर दे रहे हैं।

राजस्थान के बीकानेर से बीजेपी नेता और केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के सामने कांग्रेस नेता मदनगोपाल मेघवाल हैं। वहीं जयपुर ग्रामीण से केन्द्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को कांग्रेस की कृष्णा पूनिया टक्कर दे रही हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.