लोकसभा 7वें चरण का मतदान: 8 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान खत्म

लोकसभा चुनाव के 7वें और आखिरी चरण के लिए मतदान जारी है। 8 राज्यों की 59 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। 10 करोड़ मतदाता 918 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

7वें चरण में पंजाब और उत्तर प्रदेश की 13-13, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, पश्चिम बंगाल की 9, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ सीट पर मतदान हो रहा है। 543 लोकसभा सीटों में से अब तक 484 सीटों पर मतदान हो चुका है।

नक्सल प्रभावित इलाकों में सुबह 7 से 4 बजे तक मतदान:

7वें चरण में नक्सल प्रभावित बिहार की सासाराम और काराकट लोकसभा सीट के 4-4 विधानसभा क्षेत्रों में और उत्तर प्रदेश की राबर्टसगंज सीट के 3 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक तय किया गया है। झारखंड के तीन लोकसभा क्षेत्रों राजमहल, दुमका और गोड्डा के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इस चरण में शामिल बाकी सभी सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान:

उत्तर प्रदेश की देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज सीट पर मतदान हो रहा है।

मध्य प्रदेश की 8 सीटों पर मतदान:

मध्य प्रदेश की इंदौर देवास, उज्जैन, मंदसौर, खरगौन, खंडवा, रतलाम और धार सीट पर मतदान हो रहा है।

बिहार की 8 सीटों पर मतादन:

बिहार की आरा, बक्सर, सासाराम, नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, काराकट और जहानाबाद सीट पर मतदान हो रहा है।

पंजाब की 13 सीटों पर मतदान:

पंजाब की फिरोजपुर, बठिंडा, संगरुर, पटियाला, गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतहगढ़ साहिब, फरीदकोट, और खडूर साहिब सीट पर मतदान हो रहा है।

पश्चिम बंगाली की 9 सीट पर मतदान:

पश्चिम बंगाल की दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जाधवपुर, कोलकाता दक्षिण और कोलकाता उत्तर पर मतदान हो रहा है।

हिमाचल प्रदेश की चार सीटों पर मतादन:

हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा, शिमला, मंडी और हमीरपुर सीट पर मतदान हो रहा है।

झारखंड की तीन सीटों पर मतदान:

झरखंड की राजमहल, दुमका गड्डा लोकसभा सीट पर मतदान हो रह है।
चंडीगड़ की सीट पर भी मतदान हो रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

5 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

6 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

6 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.