लोकसभा चुनाव के छठे चरण मतदान: 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान खत्म

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए देश के 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान जारी। 979 उम्मीदार चुनाव मैदान में हैं।

जिनकी किस्मत का फैसला 10 करोड़ 17 लाख मतदाता करेंगे। उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार की 8, पश्चिम बंगाल की 8, मध्य प्रदेश की 8, दिल्ली की 7 और झारखंड की 4 सीटें पर वोटिंग हो रही है।

छठे चरण में इन 59 सीटों पर हो रहा है मतदान:

उत्तर प्रदेश:

उत्तर प्रदेश की 14 सीटों में सुलतानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही की सीट शामिल है।

बिहार:

छठे चरण में बिहार की 8 सीटों में वाल्मीकिनगर, गोपालगंज, सीवान, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, महाराजगंज और वैशाली शामिल है।

मध्य प्रदेश:

मध्य प्रदेश की 8 सीटों में मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ सीट शामिल है।

पश्चिम बंगाल:

छठे चरण में पश्चिम बंगाल की 8 सीटों में तामलुक, कांठी, घाटल, झारग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा और बिष्णुपुर शामिल है।

झारखंड:

झारखंड की चार सीटों में गिरिध, धनबाद, जमशेदपुर और सिंहभूम शामिल है।

छठे चरण में हरियाणा की सभी 10 सीटों और दिल्ली की सभी 7 सीटों पर मतदान हो रहा है।

59 सीटों में से कितनी सीटें किसके पास है:

2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने इन 59 सीटों में 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी। अपना दल को 1, तृणमूल कांग्रेस को 8, कांग्रेस को 2 और समाजवादी पार्टी और एलजेपी को एक-एक सीट पर जीत मिली थी, और दो सीटें इनेलो के खाते में गई थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

6 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

7 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

7 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.