लोकसभा चुनाव 2019: दूसरे चरण में 62 फीसदी वोटिंग, प. बंगाल में कई जगह हिंसक झड़प

लोकसभा चुनाव के दूसरे फेज की वोटिंग खत्म हो गई है। 11 राज्यों और केंद्र शासित राज्य पुड्डुचेरी की 95 सीटों पर करीब 62 फीसदी मतदान हुआ। वोटिंग के दौरान पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर हिंसक घटनाएं भी हुईं।

प्रदेश के चोपड़ा में तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान पोलिंग बूथ पर कई EVM भी टूट गई। इसके अलावार रायगंज में टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इसके बाद सुरक्षा बलों ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज किया। हिंसक झड़पों के बावजूद पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा करीब 75.27 पर्सेंट वोटिंग हुई। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में गुरुवार को तीन सीटों पर मतदान हुआ। वहीं ओडिशा के गंजाम में वोट देने के लिए लाइन में लगे 95 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई।

दूसरे फेज में कुल 97 सीटों पर वोटिंग होनी थी, लेकिन तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर धन बांटे जाने के शक की वजह से चुनाव रद्द कर दिया गया। इसके अलावा त्रिपुरा-पूर्व लोकसभा सीट पर कानून-व्यवस्था ठीक नहीं होने की वजह से अब वहां अब 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में 15.79 करोड़ मतदाताओं ने वोट डाले। दूसरे चरण में 1629 उम्मीदवार चुनाव में उतरे थे। वोटिंग के लिए 1.81 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए थे। 5 प्रदेशों की 68 सीटें ऐसी थीं, जहां एनडीए-यूपीए में सीधा मुकाबला है।

दूसरे चरण के लिए उत्तर प्रदेश की 8, पश्चिम बंगाल की 3, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 3, असम की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10, मणिपुर की 1, ओडिशा की 5 लोकसभा सीटों और 35 विधानसभा सीटों पर, तमिलनाडु की 38 सीटों पर और पुदुच्चेरी की 1 सीट पर मतदान हुआ। दूसरे फेज में 95 में से 55 सीट ऐसी हैं, जिन पर बीजेपी कभी चुनाव नहीं जीत पाई है। इस चरण में जिन 95 सीटों पर गरुवार को मतदान हुआ, उन पर 2014 में एनडीए ने 32, यूपीए ने 16 और अन्य ने 49 सीटों पर कब्जा जमाया था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.