कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का यूपी पुलिस ने गला दबाया!

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। लखनऊ दौरे पर गईं प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि यूपी पुलिस के लोगों ने उनका गला दबाने की कोशिश की।

दरअसल कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी ने आज देशभर में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) विरोध में रैली की। प्रियंका गांधी लखनऊ की रैली में शामिल हुईं। यहां कार्यक्रम के बाद प्रियंका गांधी पूर्व IPS अधिकारी एसआर दारापुरी के परिवार से मिलने के लिए निकलीं। लेकिन राजधानी लखनऊ में पुलिस ने 1090 चौराहे पर उनका काफिला रोक लिया।

काफिला रोके जाने के बाद प्रियंका गांधी पैदल ही जाने लगीं। कांग्रेस महासचिव का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस ने उनके साथ बदलसलूकी की। प्रियंका का आरोप है कि गला दबाकर पुलिस वाले ने उन्हें रोका। उन्हें पकड़कर धकेला गया। इसके बाद वो गिर गईं। हालांकि बाद में पार्टी के एक कार्यकर्ता के साथ स्कूटी पर दारापुरी के परिवार से मिलने गईं। मीडिया से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि, “हमें सड़क पर रोकने का कोई मतलब नहीं है। यह एसपीजी का नहीं बल्कि यूपी पुलिस का मुद्दा है।”

दारापुरी के साथ क्या हुआ?

दारापुरी पर आरोप है कि उन्होंने लखनऊ में हिंसा भड़काया। उनके सोशल मीडिया पोस्ट को आधार बनाकर पुलिस ने उन्हें 19 दिरंसबर को हिरासत में लिया।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.