उत्तर प्रदेश: प्रियंका बोलीं- पुलिस ने गला दबाकर मुझे रोका और धक्का दिया

देशभर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है।  इस सिलसिले में यूपी समेत कई राज्यों में गिरफ्तारी भी हुई है।

कांग्रेस महासिचव प्रियंका गांधी शनिवार को लखनऊ के इंदिरानगर में गिरफ्तार किए गए रिटायर्ड आईपीएस एसआर दारापुरी के परिजनों से मिलने जा रही थीं। लेकिन पुलिस ने उनके काफिले को लोहिया पार्क के पास रोक लिया। पुलिस ने कहा कि बिना पूर्वसूचना के सुरक्षा कारणों से प्रियंका के इस तरह से जाने के चलते उन्हें रोका जा रहा है।

पुलिस के रवैये पर प्रियंका गांधी ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मेरा गला दबाकर रोका। इसके साथ ही धक्का भी दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा ऐसा करने से मैं गिर गई। प्रियंका गांधी ने कहा कि जिस तरह से पुलिस ने रोका उससे हादसा भी हो सकता था।

पुलिस द्वारा लोहिया पार्क के पास रोके जाने के बाद प्रियंका कुछ दूर तक पैदल चलीं, इसके बाद उन्होंने स्कूटी से पुल पार किया। करीब 6 बजकर 10 मिनट पर प्रियंका इंदिरानगर स्थित एसआर दारापुरी के आवास पर पहुंचीं और उनके परिजनों से मुलाकात की। 

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.