मोदी-बीजेपी से प्रियंका बोलीं- दिल्ली की लड़की आपको दे रही है खुली चुनौती, दम है तो ये करके दिखाओ

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दिल्ली में पार्टी प्रत्याशियों के लिए दो रोड शो किए। उन्होंने पहला रोड शो उत्तर पूर्वी दिल्ली में शीला दीक्षित के लिए किया।

कांग्रेस महासचिव ने दूसरा रोड शो दक्षिणी दिल्ली में किया। ये रोड शो विजेंद्र सिंह के लिए था, जो कांग्रेस की टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। प्रियंका के रोड शो में भारी भीड़ देखने को मिली। हाजरों की संख्या में लोग उनके रोड शो में शामिल हुए और पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में नारे लगए। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी समर्थकों और चाहने वालों का अभिवादन स्वीकार करती दिखीं।

रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने नुक्कड़ सभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा, “एक दिल्ली की लड़की आपको खुली चुनौती दे रही है। चुनाव के आखिरी दो चरण नोटबंदी पर लड़िए, जीएसटी पर लड़िए, महिलाओं की सुरक्षा पर लड़िए और उन पर लड़िए जो पूरे देश के नौजवानों से झूठे वादे किए, धोखा दिए उनपर लड़िए।”

प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी जनता को बरगलाने का काम कर रही है, चुनाव असल मुद्दों पर नहीं लड़ रही है। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी है, किसान परेशान हैं, खुदकुशी कर रहे हैं, लेकिन बीजेपी को ये मुद्दे दिखाई नहीं दे रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

3 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

3 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

3 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.