गंगा यात्रा पर प्रियंका बोलीं- खतरे में है देश इसलिए घर से निकलना पड़ा, देश को बर्बाद करना चाहते हैं मोदी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को प्रयागराज से बनारस के लिए गंगा यात्रा शुरू की। तीसरे दिन वो बनारस के अस्सी घाट पहुंचेंगी।

यात्रा के पहले दिन उन्होंने में प्रयागराज के सिरसा घाट में मोटरबोट से उतरकर उन्होंने घाट पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों से मुलाकात की। घाट के तट पर मौजूद शिव मंदिर में उन्होंने मत्था टेका। इसके बाद बाजार से गुजरते हुए वो शिवगंगा वाटिका गेस्ट हाउस पहुंचीं और यहां नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।

कांग्रेस महासचिव ने पीएम मोदी ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान पर चुटकी लेते हुए कहा कि गरीब नहीं, अमीरों के चौकीदार होते हैं। उन्होंने कहा कि यह उनकी (मोदी) मर्जी है कि अपने नाम के आगे क्या लगाएं, लेकिन उनसे जो लोग मिलते हैं, वे कहते हैं कि चौकीदार तो अमीरों के होते हैं, हम गरीबी-किसान तो खुद अपने चौकीदार होते हैं।

उन्होंने कहा, “मोदी सरकार में आम लोगों की आवाज दबाई जा रही है। सरकार सिर्फ गिने चुने लोगों के लिए ही काम कर रही है।”

प्रियंका ने लोगों से कहा, “इस समय देश संकट में है। देश चार-पांच लोगों के हाथ में गिरवी है। इस चुनाव में आप अपने और अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट कीजिए। कांग्रेस की सरकार को याद कीजिए। उस समय देश के माहौल और सामाजिक समरसता की तुलना आज से कीजिए। झूठे वादे करने वालों को सबक सिखाइए और राहुल गांधी के हाथ को मजबूत कीजिए।”

प्रियंका गांधी ने कहा, “यह समय घर में बैठने का नहीं है। आप लोग घरों से निकलकर बाहर आएं। मैं भी घर में बैठी थी, मुझे भी मजबूरन बाहर निकलना पड़ा। हमारे लोकतांत्रिक संस्थानों को खत्म किया जा रहा है। देश का संविधान खतरे में है। आप लोगों को खुद के लिए ही नहीं, देश को बचाने के लिए काम करना है।”

सिरसा में प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया गया। प्रियंक गांधी सिरसा में एक किलोमीटर तक पैदल चलीं। उनके साथ चलने के लिए जन सैलाब उमड़ा। इस दौरान प्रियंका हर घर के दरवाजे पर पहुंचीं और लोगों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की।

Ram Yadav

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.