प्रियंका गांधी ने बता दिया वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ क्यों नहीं लड़ा चुनाव?

वाराणसी से चुनाव नहीं लड़ने पर कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने बयान दिया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि उनके पास 41 सीटों की जिम्मेदारी है और वो उस पर फोकस करना चाहती हैं।

इसी वजह से वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। आपको बता दें कि तभी से प्रियंका के वाराणसी में चुनाव लड़ने की अटकलें शुरू हो गई थी, जब 28 मार्च को रायबरेली में प्रचार के दौरान एक कार्यकर्ता के चुनाव लड़ने के सवाल पर प्रियंका ने कहा था कि वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ जाऊं क्या? इसके बाद कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने भी दावा किया था कि प्रिंयंका गांधी का वाराणसी से चुनाव लड़ना लकभग तय है। प्रियंक गाधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी कहा था कि पार्टी कहेगी तो प्रियंका गांधी चुनाव लड़़ने के लिए तैयार हैं।

फिलहाल ये साफ हो चुका है कि प्रियंका गांधी इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही हैं। कांग्रेस ने अजय राय को वाराणसी से अपना उम्मीदवार बनाया है। पिछली बार भी अजय राय ही कांग्रेस के काशी से लोकसभा के उम्मीदवार थे। उन्हें करारी हार मिली थी। महज 75 हजार वोटों से संतोष करना पड़ा था। उनकी जमानत जब्त हो गई थी।

प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने पूर्वी यूपी की जिम्मेदारी दी है। प्रियंका को जिन 41 सीटों की जिम्मेदारी मिली है उनमें से 26 सीटें पूर्वांचल की है। इसे योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी का गढ़ कहा जाता है। सीएम बनने से पहले योगी आदित्यनाथ लंबे वक्त से गोरखपुर से लोकसभा चुनाव जीत रहे थे। जबकि 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने वाराणसी की सीट से भारी मतों से जीत दर्ज की थी। इस बार भी मोदी ने काशी से पर्चा दाखिल किया है। आपको बता दें कि 29 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.