बंगाली की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘फेनी’ तटीय इलाकों में भारी तबाही मचा सकता है। मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों तक तमिलनाडु, केरल, और आध्र प्रदेश में तूफान की वजह से भारी बारिश की आशंका जताई है।
मौसम विभाग के मुताबिक ‘फेनी’ तूफान के चलते दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में ऊंची-ऊंची लहरें उठ सकती हैं। मौसम विभाग ने 3 मई तक पुड्डुचेरी, तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी है।
इस तूफान को ‘फेनी’ नाम बांग्लादेश के सुझाव पर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक केरल में 29 और 30 अप्रैल को तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु के तटीय इलाकों में 30 अप्रैल और 1 मई के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। तटीय इलाकों में 155-175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने की आशंका है। इस तूफान के चलते 30 अप्रैल की सुबह बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में हवाएं 120 -145 किमी. की रफ्तार से चल सकती हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.