राहुल गांधी ने खोली सीएम केजरीवाल की ‘पोल’, बताया- किसने खोला बीजेपी के लिए दरवाजा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के सदर इलाके में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विश्वास जताया कि दिल्ली में अगली सरकार उन्हीं की पार्टी की होगी।

राहुल गांधी ने दिल्ली के मौजूदा सीएम और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें इस बात पर विचार करना चाहिए कि 2014 में कांग्रेस के बारे में किसने झूठ बोला और बीजेपी के लिए दरवाजा खोल दिया। उन्होंने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं होने की वजह भी बताई।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “मैंने उनसे (केजरीवाल से) कहा कि हमें दिल्ली की सभी सातों सीट जीतनी चाहिए। मैंने उनसे कहा कि आप 4 सीट पर लड़ें, तीन पर कांग्रेस लड़ेगी। पहले उन्होंने कहा कि ठीक। जैसे ही मैंने इसे मंजूरी दी, उन्होंने हरियाणा और पंजाब की बात उठा दी। यहीं से गठबंधन की बात टूट गई।” जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि लोग इस पर विचार करें कि कौन पार्टी पूरे देश में बीजेपी को कड़ी चुनौती दे रही है।

उन्होंने कहा, “जहां कहीं भी मोदी गए, हमने, कांग्रेस ने, हर जगह उनका मुकाबला किया। हमने उन्हें कई राज्यों में हराया। अगर भारत में कोई पार्टी बीजेपी को रोक सकती है तो वो कांग्रेस है। ये विचारधाराओं की लड़ाई है। मैं आपसे गारंटी के साथ कह रहा हूं कि कांग्रेस, बीजेपी को हराएगी।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.