शरद यादव का मोदी-शाह पर अटैक, बोले- राजीव गांधी की आलोचना करने वाले नहीं जानते किसकी बदौलत है पंजाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को ‘भ्रष्टाचारी नंबर-1’ कहे जाने पर देश की राजनीति पार्टियां इसका कड़ी आलोचना कर रही है।

विपक्षी पार्टियां भी बीजेपी पर लगातार हमलावर हैं। इस बीच लोकतांत्रिक जनता देल के प्रमुख शरद यादव ने राजीव गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। शरद यादव ने कहा कि देश में अगर पंजाब है तो वो राजीव गांधी के बदौलत है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग और प्रधानमंत्री मोदी, राजीव गांधी को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। उन्हें मालूम होना चाहिए कि आज पंजाब है तो वो राजीव गांधी की बदौलत है। उन्होंने अमित शाह पर भी जमकर निशाना साधा। शरद ने कहा कि बीजेपी कश्मीर से धारा 370 खत्म करना चाहती है, लेकिन इस मामले में उनके गठबंधन के कोई भी दल उनका साथ नहीं देगा। उन्होंने कहा कि जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार भी धारा 370 के मामले पर बीजेपी के साथ खड़े नहीं हैं।

इसके साथ ही शरद यादव बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्हें कश्मीर मामले पर अनर्गल बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। वो मेंटल केस हैं और देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार जनता बीजेपी को देश से रुखसत करने जा रही है।

बता दें कि शरद यादव इस बार आरजेडी की टिकट पर बिहार के मधेपुरा सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वो इस सीट से आठ बार सांसद का चुनाव लड़ चुके हैं। शरद यादव ने जेडीयू से अलग होने के बाद राष्ट्रीय लोकतांत्रिक दल के नाम से अपना अलग एक मोर्चा बनाया था। चुनाव के बाद वो इसे आरजेडी में विलय कर देंगे।

Ashish Ranjan

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

18 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.