पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ पाएंगे तेज बहादुर, सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका

प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से ताल ठोंकने वाले बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर की याचिका खारिज हो गई है।

तेज बहादुर कि याचिका पर चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच ने सुनवाई की। इस दौरान सीजेआई ने तेज बहादुर की याचिका खारिज करते हुए कहा कि याचिका में तथ्य ऐसे नहीं हैं, जिसपर सुनवाई की जाए। इससे पहले कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा था कि तेज बहादुर की याचिका पर वो विचार करे और गुरुवार तक कोर्ट को जवाब। चुनाव आयोग से जवाब मिलने के बाद कोर्ट ने तेज बहादुर की याचिका खारिज की है।

तेज बहादुर ने वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ समाजवादी पार्टी की टिकट पर नामांकन पत्र दाखिला किया था। जिसे निर्वाचन आयोग ने खारिज कर दिया था। आयोग ने कहा था कि तेज बहादुर ने तय वक्त पर मांगे गए जरूरी दस्तावेज को जमा नहीं कराए थे।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक, राज्य या केंद्र सरकार से बर्खास्त कर्मचारी को बर्खास्तगी के 5 साल के भीतर सनद लेनी होती है। आयोग के मुताबिक, तेज बहादुर ने ये दस्तावेज चुनाव आयोग से हासिल नहीं किया था। निर्वाचन आयोग ने तेज बहादुर से सुबह 11 बजे तक दस्तावेज जमा कराने के लिए कहा था, लेकिन वो दस्तावेज 11 बजे के बाद जमा करा पाए थे। इसी को आधार बनाते हुए निर्वाचन आयोग ने तेज बहादुर के नामांकन पत्र को खारिज कर दिया था। इसके बाद तेज बहादुर सुप्रीम कोर्ट गए थे, लेकिन वहां पर भी उन्हें राहत नहीं मिली।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.