शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा हुईं ‘समाजवादी’, इस दिग्गज मंत्री के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा मंगलवार को एसपी में शामिल हो गईं। डिंपल यादव की मौजूदगी में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली।

पूनम सिन्हा नवाबों के शहर लखनऊ से केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ गठबंधन की उम्मीदवार होंगी। पूनम 18 अप्रैल को नामांकन करेंगी। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि पूनम सिन्हा कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। आपको बता दें कि 6 अप्रैल को कांग्रेस का हाथ थामा था। वो पटना साहिब से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। शत्रुघ्न सिन्हा लंबे वक्त से बीजेपी से नाराज चल रहे थे।

समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस से लखनऊ से अपना उम्मीदवार नहीं उतारने की अपील की है। लेकिन मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक प्रमोद कृष्णम को अपना उम्मीदवार बना सकती है। आपको बता दें कि लखनऊ में 6 मई को वोट डाले जाएंगे।

लखनऊ को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। इस सीट से 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी ने लोकसभा का चुनाव जीता था। जबकि 2009 में बीजेपी के ही लाल जी टंडन और 2014 में राजनाथ सिंह ने इस सीट से भारी मतों से बाजी मारी थी। 2014 में राजनाथ सिंह ने कांग्रेस की रीता बहुगुणा जोशी को 2 लाख 72 हजार 749 वोटों से हराया था। राजनाथ सिंह को 5,61,106 वोट मिले थे। रीता बहुगणा जोशी फिलहाल बीजेपी में हैं और वो उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.