पूर्व सीएम एनडी तिवारी के बेटे की मौत का राज क्या है?

कांग्रेस के दिवंगत नेता एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रोहित शेखर दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी रहते थे। पिछले साल ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी का निधन हो गया था। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद एनडी तिवारी ने रोहित शेखर को अपना बेटा माना था। आपको बता दें कि 2008 में रोहित शेखर ने एनडी तिवारी को अपना जैविक पिता होने का दावा किया था।

 शुरू में एनडी तिवारी ने शेखर को अपना बेटा मानने से इनकार कर दिया था। इसके बाद कोर्ट ने तिवारी के DNA मैपिंग का आदेश दिया था।  जुलाई 2012 को दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा था कि इस विवाद को जल्द निपटाए जाने की जरूरत है। अदालत ने कांग्रेस नेता की उस अपील को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने डीएनए टेस्ट का रिजल्ट गोपनीय रखने की गुहार लगाई गई थी। इसके बाद कोर्ट ने डीएनए टेस्ट का ऐलान करते हुए कहा था कि एनडी तिवारी ही रोहित शेखर के जैविक पिता हैं और उज्जवला तिवारी उनकी जैविक मां हैं।

कोर्ट के ऐलान के बाद एनडी तिवारी ने मीडिया से उनकी निजी जिंदगी में ना झांकने और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की थी। 3 मार्च 2014 को एनडी तिवारी ने रोहित शेखर को अपना बेटा मान लिया था।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

5 days ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

5 days ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.